नया और उभरता हुआ व्यवसाय

कई नए और उभरते व्यवसायों को बढ़ने के लिए एक शुरुआती बिंदु या जगह की आवश्यकता होती है। Greater Shepparton बिजनेस सेंटर ऐसे उद्यमों के लिए आदर्श सेतु के साथ-साथ उच्च स्तर का समर्थन और प्रोत्साहन भी प्रदान कर सकता है।

Greater Shepparton नगर परिषद् हमारे क्षेत्र में व्यवसाय के विकास को सब्सिडीयुक्त कार्यालय आवास, औद्योगिक स्थान, परामर्श, बैठक कक्ष सुविधाएं और प्रशिक्षण सेवाएं प्रदान करके समर्थन करती है। 

प्रतिस्पर्धी दरों पर कार्यालय, औद्योगिक स्थान और प्रबंधन सहायता प्रदान करके हम व्यवसायों को स्टार्ट-अप लागत को न्यूनतम करने में सक्षम बनाते हैं, जिससे विकास को प्रोत्साहन मिलता है।

बिजनेस सेंटर महीने-दर-महीने के आधार पर जगह किराए पर देता है, किराएदारों को लंबी अवधि के पट्टे पर जाने की आवश्यकता नहीं होती। यह अपने विन्यास और संरचना में भी लचीला है, ताकि किराएदार अपनी ज़रूरत के हिसाब से जगह का विस्तार और संकुचन कर सकें।

इसके अतिरिक्त, बिजनेस सेंटर में विभिन्न प्रकार के बैठक और प्रशिक्षण कक्ष उपलब्ध हैं तथा छोटे व्यवसायों को कम लागत वाले संसाधनों और सूचनाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए नियमित रूप से कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन किया जाता है।